हरियाणा में बेरोजगारी के लिए मोदी जिम्मेदार, 56 इंच की छाती वालों का बदल गया चेहरा- नूंह में गरजे राहुल गांधी

नूंह | हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के चलते आज गुरुवार को राहुल गांधी हरियाणा के नूंह पहुंचे. यह एक मुस्लिम बहुल इलाका है, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. यहाँ से राहुल गांधी दक्षिण हरियाणा को साध रहे हैं. जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में बीजेपी ने नफरत फैलाई है. आरएसएस और भाजपा दोनों संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी.

Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री ने किया अपने दोस्तों का कर्ज़ा माफ़: राहुल

राहुल ने अंबानी और अडानी का नाम लिए बगैर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दोनों दोस्तों के साथ 20- 25 लोगों का अरबों रुपए का कर्ज़ा छोड़ दिया, लेकिन किसानों का कर्ज़ा माफ नहीं किया. इस दौरान उन्होंने हरियाणा के उन युवाओं का जिक्र भी किया जो राहुल गांधी को अमेरिका दौरे पर मिले थे. आज हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है. प्रदेश के युवा अपने घरों से दूर काम करने को मजबूर हैं.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

छोटी पार्टियां है बीजेपी की सहयोगी

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राज्य की बाकी छोटी पार्टियों भाजपा की ही A, B और C पार्टियां हैं. उनमें और भाजपा में कोई फर्क नहीं है. इसलिए उन्हें वोट न दें और कांग्रेस उम्मीदवार को चुनें.  राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले 56 इंच की छाती की बात करते थे लेकिन अब उनका चेहरा बदल गया है. अब वह इस बात का जिक्र नहीं करते.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts