तुला राशि में हो रही बुध और शुक्र की युति, इन 3 राशियों को मिलेगा लक्ष्मी नारायण योग का लाभ

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. आज बुध ग्रह शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं, यहां पर पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है. ऐसे में तुला राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है. यह योग कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Astrologer

शुरू हुआ इन राशियों का अच्छा समय

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी अच्छा होने वाला है, लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. सरकारी कामों में भी आपको सफलता मिल सकती है. विदेश जाने का मौका मिलेगा, बिजनेस में विशेष लाभ  के योग बन रहे हैं. जल्द ही, आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है.

सिंह राशि: इस राशि के जातको के सातवें भाव में बुध और शुक्र की युति हो रही है, ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, जीवन में कई प्रकार की खुशियों की एंट्री होगी, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि: लक्ष्मी नारायण योग के बनने से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो गया है, बुध और शुक्र की युति आपके जीवन को खुशियों से भरने वाली है. आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी, आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. आप बैंक से लोन भी ले सकते हैं, इस दौरान छात्रों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.