हरियाणा कांग्रेस में अब प्रदेशाध्यक्ष और नेता विपक्ष को लेकर घमासान, आमने- सामने हुए हुड्डा- शैलजा गुट

चंडीगढ़ | हरियाणा विस चुनाव में गुटबाजी के चलते हाथ आई सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस पार्टी में घमासान अब भी थमता नजर नहीं आ रहा है. अब हुड्डा और शैलजा गुट प्रदेशाध्यक्ष और नेता विपक्ष के पदों को लेकर एक- दूसरे के आमने- सामने खड़े हो गए हैं. खबरों की मानें तो दोनों गुटों ने अपने- अपने नेताओं के नाम आगे बढ़ा दिए हैं.

Indian National Congress INC

हाईकमान करेगा फैसला

हालांकि, इस बार कांग्रेस हाईकमान खुद फैसला करेगा कि प्रदेशाध्यक्ष का पद किसे दिया जाएगा और नेता विपक्ष की जिम्मेदारी कौन संभालेगा. बताया जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष उदयभान जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वहीं, भुपेंद्र हुड्डा भी नेता विपक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं करेंगे.

सूत्रों का दावा है कि कुमारी शैलजा को फिर से प्रदेशाध्यक्ष की बागडोर सौंपी जा सकती है. वहीं, नेता विपक्ष की जिम्मेदारी भी कुमारी शैलजा के किसी करीबी नेता को सौंपी जाएगी. अभी इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा के शासनकाल में डिप्टी सीएम रहें चंद्रमोहन बिश्नोई का नाम सबसे आगे चल रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

हुड्डा गुट ने आगे बढ़ाए नाम

जैसे ही इस बात की भनक हुड्डा गुट को लगी तो उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए झज्जर से विधायिका गीता भुक्कल और नेता विपक्ष के लिए थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा का नाम आगे कर दिया है. हालांकि, अभी तक कांग्रेस हाईकमान ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस किस गुट के नेताओं को ये जिम्मेदारी सौंपती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.