Vastu Tips: भगवान कुबेर को उत्तर दिशा बेहद पसंद, भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

ज्योतिष, Vastu Tips | हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी धन की कमी ना हो. इसके लिए जरूरी है कि मां लक्ष्मी के साथ- साथ भगवान कुबेर भी आपसे प्रसन्न हो. वास्तु शास्त्र में घर की हर एक दिशा का विशेष महत्व बताया गया है, जैसे घर की उत्तर दिशा को भगवान कुबेर देव की दशा माना जाता है और इस दिशा को पॉजिटिव एनर्जी का भंडार भी कहा गया है. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

Kuber Dev 1

उत्तर दिशा से जुड़े हुए कुछ जरूरी नियम

  • घर की उत्तर दिशा को पूजा- पाठ के लिहाज से भी खास माना गया है, परंतु आपको इससे जुड़े हुए कुछ विशेष उपायों के बारे में भी जानकारी जरूर होना चाहिए.
  • उत्तर दिशा को भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है, ऐसे में हमें भूलकर भी इस दिशा में जूते-चप्पलों को नहीं रखना चाहिए. अगर हम ऐसा करते हैं तो हम भगवान कुबेर का अपमान कर रहे हैं, जिस वजह से हमारे जीवन में धन का अभाव बना रहता है.
  • उत्तर दिशा को लेकर जो सबसे बड़ा दोष होता है, वह टॉयलेट का माना जाता है. इस दिशा में हमें भूलकर भी टॉयलेट नहीं बनानी चाहिए.
  • वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को पॉजिटिविटी से भरपूर दिशा माना जाता है. ऐसे में हमें भूलकर भी इस दिशा में भारी भरकम फर्नीचर को नहीं रखना चाहिए.
  • घर की उत्तर दिशा को विशेष महत्व प्राप्त है, आपको इस दिशा में भूलकर भी डस्टबिन को नहीं रखना चाहिए. जितना हो सके घर की इस दिशा को साफ रखना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.