दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को त्यौहारी सीजन में दिया तोहफा, अब मिलेंगी यह खास सुविधाएं

नई दिल्ली | अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं, तो आज की खबर आपके लिए अहम है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अच्छा कदम उठाया है. दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मेट्रो के चक्कर बढ़ाए जाने की योजना पर काम कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद लोगों को यात्रा करने में सुविधा नहीं होगी और प्रदूषण को भी कम किया जा सकेगा.

Metro Train

लोगों को मिलेगी सहूलियत

जैसा कि आप जानतें हैं कि देशभर में त्योहारों का सीजन चल रहा है और इन दिनों ज्यादातर लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा करते हैं. ऐसे में लोगों के सामने मेट्रो एक बेहतर विकल्प साबित होता है. इसी बीच दिल्ली मेट्रो द्वारा मेट्रो के फेरों मे इजाफा करने की घोषणा से लोगों को जरूर सहूलियत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की हवा सुधरी फिर भी साफ हवा से दूर राजधानी, 113 करोड़ में सिर्फ 14 करोड़ रुपये खर्च

बढ़ाए जाएंगे 40 चक्कर

मेट्रो द्वारा ट्रिप बढ़ाने जाने से लोगों को अब मेट्रो स्टेशन पर ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, जिससे भीड़ भी कम हो जाएगी. डीएमआरसी द्वारा लोगों से अपील की गई है कि त्योहारों के सीजन में मेट्रो से यात्रा करें और प्रदूषण नियंत्रण में योगदान करें. डीएमआरसी द्वारा मेट्रो की हर लाइन पर हर वीकएंड मेट्रो के 40 चक्कर बढ़ाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है. प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, तो 20 चक्कर और बढ़ा दिए जाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts