हरियाणा में कोरोना: सामने आए 2937 नए मामले,11 संक्रमितों की मौत

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना संक्रमित नए केसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार को प्रदेश में 2937 नए संक्रमित मिलें हैं और 11 मरीजों की मौत हुई है. अकेले गुरुग्राम में ही शनिवार को 864 नए मामले सामने आए हैं. मरीजों का रिकवरी रेट कम होने के साथ ही मृत्यु दर में गिरावट आ रही है.

corona 1

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक गुरुग्राम में 864, फरीदाबाद 200, सोनीपत 203, हिसार 124, अंबाला 123, करनाल 271, पानीपत 104, रोहतक 123, पंचकूला 217, कुरुक्षेत्र 186, यमुनानगर 168, फतेहाबाद 53, कैथल 78 , भिवानी 28, झज्जर 70, जींद 14 नए मामले सामने आए हैं.

संक्रमितों के ठीक होने का रिकवरी रेट कम होकर 92.76 फीसदी पहुंच गया है. जबकि मृत्यु दर 1.04% है. कोविड सकारात्मकता दर 4.80 फीसदी चल रही है. प्रदेश में अभी 19453 सक्रिय मरीज है. अभी तक 3252 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है. शनिवार को अंबाला, पंचकूला,यमुनानगर में 2-2, कुरुक्षेत्र, भिवानी, करनाल, जींद व फतेहाबाद में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा है. 273 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.