हरियाणा की अनाज मंडियों में 4 दिन रहेगी छुट्टी, नही होगी फसल खरीद

चंडीगढ़ | हरियाणा की अनाज मंडियों (Haryana Anaj Mandi) में खरीफ फसलों की आवक लगातार जोर पकड़ रही है. बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं. इन सबके बीच किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है कि अगले सप्ताह त्योहारी सीजन के चलते मंडियों में 4 दिन की छुट्टी रहेगी. यानि इन 4 दिनों में मंडियों में फसल की खरीद नहीं होगी.

anaj mandi

जिला प्रशासन की ओर से व्यापारियों को आदेश दिया गया है कि जिनका नंबर आए उसी किसान को मंडी में बुलाया जाए. वहीं, कुछ जगह धान की फसल में नमी आने के कारण खरीद में देरी हो रही है. किसानों का कहना है कि मंडी में धान बेचने के लिए एक से दो दिन गुजारने पड़ रहे है.

4 दिन बंद रहेगी मंडियां

व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश भादू की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि मंडी में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में 30, 31 अक्टूबर व 1, 2 नवंबर तक पूर्णतया अवकाश रहेगा. ऐसे में 4 दिनों तक मंडी में किसी तरह का खरीद का कार्य नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

ऐसे में व्यापारियों व एजेंसियों से कहा गया है कि 29 अक्टूबर तक मंडी में जो भी फसल आई हुई है, उसकी खरीद कर ले. इसके अलावा, किसानों से अपील की गई है कि वो 4 दिनों तक मंडी में अपनी फसल लेकर न आए. अगर लेकर आएंगे, तो उन्हें बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.