हरियाणा के छोरे चिराग छिकारा ने अल्बानिया में गाढ़ा लठ्ठ, U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

सोनीपत | खेल मैदान से हिंदुस्तान के लिए गौरवमई खबर सामने आई है. अल्बानिया के तिराना में आयोजित U- 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश के पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन का मुआयना पेश करते हुए तिरंगे का गौरव बढ़ाया है. इस चैंपियनशिप में भारत ने 1 गोल्ड, 1 रजत और 7 कांस्य पदक जीतते हुए कुल 9 मेडल पर कब्जा किया है.

Chirag Chikara Won Gold In Under 23 World Wrestling Championship

हरियाणा के छोरे ने जीता सोना

अल्बानिया में आयोजित इस कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जुंआ निवासी चिराग छिकारा ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है, जो इस प्रतियोगिता में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक है. पहले राउंड में जापानी खिलाड़ी को 6-1 से हराने के बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूसी खिलाड़ी पर 12- 2 की बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

देश का दूसरा पहलवान

सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग छिकारा ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान के एलन ओरलबेक को हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया. फाइनल में चिराग ने किर्गिस्तान के अब्दिमलिक काराचोव को 4- 3 से हराकर हिंदुस्तान की झोली में सोना डाल दिया. इस तरह यह युवा पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के बाद मात्र दूसरा पहलवान है, जिसने U- 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है.

यह भी पढ़े -  यात्रियों के लिए खुशखबरी, सोनीपत-बरेली डायरेक्ट बस रूट पर तेजी से बढ़ा काम

इन पहलवानों ने बढ़ाया देश का गौरव

  • पुरूषों के फ्री स्टाइल में सुजीत कलकल ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.
  • विक्की चाहर ने 97 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.
  • अभिषेक ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.
  • ग्रीको- रोमन वर्ग में विश्वजीत रामचंद्र मोरे भारत के एकमात्र पदक विजेता रहे, जिन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.
  • महिला फ्री- स्टाइल में अंजली ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतकर हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.