हरियाणा में सुबह- शाम छाई धुंध की चादर, तापमान हुआ कम; पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

चंडीगढ़ | हरियाणा में गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है. सुबह- शाम ठंड का एहसास हो रहा है. हालांकि दिन के समय गर्मी भी महसूस की जा रही है. वहीं प्रदूषण के चलते वायु गुणवत्ता ख़राब श्रेणी में पहुँच चुकी है. इसी बीच आज मौसम विभाग द्वारा ताजा अपडेट जारी की गई है.

BADALMOUSAMCLOUD

हरियाणा के 11 शहरों में प्रदूषण से बिगड़े हालात

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल 30 अक्टूबर को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 22.48 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 35.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने जानकारी दी कि प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है. सुबह के समय हल्की गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है. दूसरी तरफ, प्रदूषण से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आलम ये है कि अकेले हरियाणा के 11 शहर देशभर के 25 प्रदूषित शहरों में शुमार हो चुके हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में 4 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान बरसात की संभावना न के बराबर है. हालांकि तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे अगले महीने के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में हल्की सर्दी की आहट महसूस होगी. एक और जहां अभी दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है लेकिन नवंबर के पहले सप्ताह में ही दिन में भी ठंड महसूस की जा सकेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts