हरियाणा विस चुनाव में मिली अप्रत्याशित हार की वजहें ढूंढेगी कांग्रेस, 8 सदस्यीय कमेटी गठित

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार का सामना करने वाली कांग्रेस पार्टी (Haryana Congress) अब इसके कारणों का पता लगाने में जुट गई है. इस संबंध में एक 8 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. यह कमेटी BJP सरकार के इशारे पर किए गए गलत आचरण और हेरा- फेरी पर भी मूल्यांकन करेगी.

Indian National Congress INC

करण दलाल को बनाया गया अध्यक्ष

हरियाणा कांग्रेस की ओर से गठित कमेटी का अध्यक्ष करण दलाल को बनाया गया है. करण दलाल पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरियाणा प्रशासनिक सुधार आयोग के पहले अध्यक्ष रह चुके हैं. वे पलवल विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं.

कमेटी में शामिल अन्य सदस्य

कमेटी में एचपीसीसी के विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के.सी.भाटिया को संयोजक बनाया गया है. साथ ही, कमेटी में आफताब अहमद, वीरेंद्र राठौर, जयवीर सिंह वाल्मीकि, विजय प्रताप सिंह, वरिंदर बुले शाह और मनीषा सांगवान को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

HPCC को रिपोर्ट देगी कमेटी

यह कमेटी कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवारों और अन्य पार्टी नेताओं से बात कर सारी जानकारियां इकट्ठा करेगी. फिर मामले में आगे की कार्रवाई करने के लिए 7 दिन के भीतर HPCC चंडीगढ़ को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.