पुराने गुरुग्राम में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम शुरू, जानें कहां बनेंगे स्टेशन और क्या होगा रूट

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम के लोगों या फिर इस क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दें कि पुराने गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार परियोजना की आधारशिला रखने के बाद अब इसपर काम शुरू हो गया है. इसके तहत, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की ओर से हायर एजेंसी ने हूडा सिटी सेंटर (अब मिलेनियम सिटी) मेट्रो स्टेशन के पास तीन जगहों पर इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के लिए सर्वे शुरू कर दिया है. इन जगहों में से किसी एक जगह पर मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा.

Gurugram

यदि फोर्टिस हॉस्पिटल के सामने फ्लाईओवर के ऊपर यह स्टेशन बनता है तो यहां पर ऊंचा स्टेशन बनाया जाएगा. इसके बाद, इसे हूडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से एक पुल के माध्यम से कनेक्ट किया जाएगा.

साईबर सिटी में एक इंटरचेंज

एजेंसी ने पिछले सप्ताह ओल्ड सिटी मेट्रो प्रॉजेक्ट के पूरे रूट का सर्वे किया था. इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन का फाइनल होने के बाद पूरे प्रॉजेक्ट के तहत बनने वाले मेट्रो स्टेशनों के डिजाइन तैयार किए जाएंगे. इसके अलावा, नए कॉरिडोर को रैपिड मेट्रो लाइन से जोड़ने के लिए संभवत: साइबर सिटी में एक इंटरचेंज स्टेशन बनाने पर विचार किया जा रहा है.

गुरुग्राम में मेट्रो का रूट

गुरुग्राम शहर में 17 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर इस समय गुरु द्रोणाचार्य, सिंकदरपुर, एमजी रोड, इफको चौक और हूडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन है. इसके अलावा, 11.7 किलोमीटर रैपिड मेट्रो का रूट है. यह सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन को एक पुल के माध्यम से जोड़ता है. यह रैपिड गोल्फ कोर्स रोड तक जाती है.

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट

पुराने गुरुग्राम में 28.8 किलोमीटर लंबे इस रूट के जरिए ओल्ड सिटी से उद्योग विहार के रास्ते साइबर सिटी के पास हाइवे पर रैपिड मेट्रो से कनेक्टिविटी दी जाएगी. इस रूट पर 27 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत राशि का 50% GMRL और 50% केंद्र सरकार वहन करेगी.

यह भी पढ़े -  द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, जानें क्या रहेगा रूट

अब इंटरचेंज की योजना

  • शहर में पहला मेट्रो स्टेशन हूडा सिटी सेंटर (अब मिलेनियम सिटी) है. यहीं से ओल्ड सिटी में मेट्रो का रूट है. यहां पर जगह की कमी के अलावा कई तकनीकी बाधाओं के चलते इस मेट्रो स्टेशन से सीधे ही लाइन को कनेक्ट नहीं किया जा रहा है.
  • फोर्टिस हॉस्पिटल के सामने 5 मीटर ऊंचे फ्लाईओवर के ऊपर इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन की योजना है. यहां पर अगर स्टेशन बनता है, तो करीब 12 मीटर की ऊंचाई पर यह स्टेशन बनेगा.
  • मौजूदा मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में यह प्लान है. यहां पर स्टेशन निर्माण के लिए काफी जगह मिल जाएगी.
  • तीसरा सिग्नेचर टावर से मेट्रो स्टेशन की ओर आ रहे रोड पर अंडरपास के एंट्री पॉइंट के पास मेट्रो स्टेशन का प्लान है. यहां पर कुछ जमीन अधिग्रहण की भी जरूरत पड़ सकती है.

पिछले सप्ताह किया था सर्वे

इस प्रोजेक्ट के लिए अक्टूबर में डिटेल डिजाइन कंस्लटेंट हायर किया गया था, जबकि चित्रा इंडिया नामक एजेंसी को यह काम दिया गया है, जिसने कुछ दिन पहले ही ओल्ड सिटी मेट्रो के पूरे रूट का सर्वे किया था, लेकिन इससे पहले हूडा सिटी मेट्रो स्टेशन के निकट बनने वाले इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के 3 में से 1 प्वाइंट को फाइनल किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.