आज सूर्य ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, शुरू हुआ इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. 16 नवंबर यानि कि आज सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य के इस राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan) की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा.

Sun Suraj Surya

आज से शुरू हुआ इन तीन राशियों का अच्छा समय

मीन राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नोवे भाव में बनने जा रहा है. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, काम- कारोबार के संबंध में भी आप यात्रा पर जा सकते हैं. इस समय आप मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा, यह गोचर आपकी कुंडली के पांचवे भाव में हो रहा है. ऐसे में आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि: सूर्य देव का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू कर देगा. काम- कारोबार में भी तरक्की मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. अब आपको जल्द ही नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है, ऐसे में आने वाला समय इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.