28 नवंबर को गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष | जल्द ही गुरु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन (Guru Nakshatra Parivartan) करने वाले हैं. इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई दे रहा है. नवंबर महीने के लास्ट में गुरु ग्रह मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन 28 नवंबर को दोपहर 1:10 मिनट पर हो रहा है. ऐसे में 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

धनु राशि: गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहना वाला है, अब आपकी फाइनेंशियल प्रोबलम दूर हो जाएगी. व्यापार में धन को लेकर तनाव की स्थिति भी खत्म होने वाली है, आप अपनी सूझबूझ का परिचय देंगे. कुल मिलाकर गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से आपको पॉजिटिव रिजल्ट ही मिलने वाले हैं.

कर्क राशि: गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है, आने वाले समय में आपकी बनाई गई रणनीति सफल होने वाली है. काम के सिलसिले में भी आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. हेल्दी डाइट ले, व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है.

सिंह राशि: गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. इस दौरान कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, जंक फूड खाने से अभी आपको कुछ दिन बचना है. धन हानि की संभावना बन रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.