चंडीगढ़ | अमेरिकी बॉक्सर जैक पॉल और माइक टायसन की जोरदार भिड़ंत के बाद अब भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने भी दिग्गज मुक्केबाजों में से एक फ्लॉयड मेवेदर को सोशल मीडिया पर फाइट के लिए ललकारा है. इस ट्वीट को लेकर अब लोग भी तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
हरियाणा बॉक्सर ने लिखा ये पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए विजेंद्र सिंह ने लिखा, “आओ भारत में फ्लॉइड मेवेदर के साथ लड़ाई करें”. इस पोस्ट में उन्होंने मवेदर को टैग भी किया, लेकिन इस ट्वीट में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि यह फाइट कब और कहां होगी. हालांकि, लोग अब इस स्वीट को मजाक में भी ले रहे हैं. 2008 में ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल खिताब पाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह चाहते हैं कि जैसे जैक पॉल ने माइक टायसन को जबरदस्त मुकाबले में हराया, वैसे ही वह भी फ्लॉयड मेवेदर को हराएं.
Let’s do a fight with @FloydMayweather
In INDIA 🇮🇳👊🏽— Vijender Singh (@boxervijender) November 16, 2024
पिछले साल हुए मुकाबले में विजेंद्र ने हांसिल की थी जीत
इससे पहले साल 2023 में हरियाणवी बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भारत में ही जंगल रंबल प्रो बॉक्सिंग मुकाबले में एलियासु सुले को नॉकआउट से शिकस्त दी थी. अब जबकि पूरी दुनिया भर की नज़रें माइक टायसन और अमेरिकी बॉक्सर जैक पॉल के बीच हुए महामुकाबला पर टिकी हुई थी, बॉक्सर विजेंदर के फ्लोएड मेवेदर को दिए गए ओपन चैलेंज से मुक्केबाजी की दुनिया में एक बार फिर से सरसराहट पैदा हो गई है.
