हरियाणा में शादी समारोह को लेकर सीएम मनोहर लाल ने दिए ये आदेश

चंडीगढ़ । हरियाणा में भी दूसरे राज्यों की तरह कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को सभी डीसी, एसपी और सिविल सर्जन के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए. वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में आक्सीजन और वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है.

haryana cm press conference

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में बैड समुचित मात्रा में उपलब्ध है. शादी समारोह रात की बजाय दिन में करने के आदेश दिए. मैदान में होने वाले शादी समारोह में 200 और इंडोर समारोह में 50 लोगों की अनुमति होगी. वहीं अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 20 आदमियों की संख्या तय की गई है. लोकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अभी प्रदेश में इस तरह के हालात नहीं है. उन्होंने किसानों से आन्दोलन खत्म करने की अपील की और अधिकारियों से गेहूं खरीद केंद्र बढ़ाने को कहा है.

अब पुलिस बरतेंगी सख्ती

गृहमंत्री अनिल विज ने पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने डीजीपी मनोज यादव को सरकार के आदेशों का पालन करवाने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य मंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों और चौराहों पर मास्क की कड़ी जांच हो. इसके अलावा पुलिस सामाजिक समारोहों में भी देखेगी कि आवश्यकता से अधिक लोग इकठ्ठा न हो.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

विज ने कहा कि हमारे पास कोरोना से लडने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है. हमने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी हस्पतालों में पीपीई किट,बेड, दवाइयां और स्टाफ की उचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

निजी अस्पतालों का होगा अधिग्रहण

महामारी अधिनियम के तहत प्रशासन को कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पतालों का अधिग्रहण करने के आदेश दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि वे किसी भी सूरत में लाकडाउन नहीं लगने देंगे. सरकार का प्रयास है कि जिंदगी भी चलती रहें और जिंदगी बची भी रहे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.