ज्योतिष, Chandra Grahan | साल 2024 जल्द ही समाप्त होने वाला है. नए साल पर कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है. साल 2025 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होने वाला है, जो 14 मार्च शुक्रवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा. यह भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा.
इन सबके बावजूद भी कुछ राशि के जातकों पर ग्रहण का विपरीत प्रभाव दिखाई देने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्हें ग्रहण की वजह से थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इन तीन राशियों की परेशानियां
सिंह राशि: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगने जा रहा है, इससे इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक जीवन में भी परेशानियां आ सकती है, कार्यक्षेत्र पर विरोधी सक्रिय होंगे और आपके काम में बाधा डाल सकते हैं. भगवान शिव की पूजा करने से आपको लाभ मिलेगा.
मकर राशि: चंद्र ग्रहण का इस राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव दिखाई नहीं देगा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, करियर में भी आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. सामाजिक स्तर पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं होगा, कार्य क्षेत्र में आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी. छोटी- सी गलतियां भी आपको काफी भारी पड़ने वाली है, वैवाहिक जीवन में काफी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी आपकी चिंताएं बढ़ सकती है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
