ज्योतिष, Vastu Tips | वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दीया जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है. जिन घरों में रोजाना दीपक जलाया जाता है, वहां पर सुख- शांति बनी रहती है. किसी घर में नियमित रूप से दीपक जलाया जाता है, तो वहां कभी भी खुशहाली में कमी नहीं आती और घर- परिवार पर किसी प्रकार का संकट भी नहीं आता.
वास्तु शास्त्र में भी दीपक से जुड़े हुए कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं. अगर आपके घर में भी पैसों की परेशानी चल रही है, तो आपको अपने घर की एक स्थान पर अवश्य दीया लगाना चाहिए ऐसा करने से आपकी धन संबंधित सारी परेशानी दूर हो जाएगी. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
इस स्थान पर अवश्य लगाएं दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर की दहलीज पर रोजाना एक दीया लगाते हैं, तो इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है. आपको हर दिन अपने घर के मेंन गेट की सफाई करनी चाहिए. ऐसा करने से कभी भी आर्थिक परेशानियां नहीं आती.
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप सुबह और शाम के समय दिया लगते हैं, तो इससे आपको ज्यादा लाभ मिलता है. ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है और गरीबी वहां से दूर भाग जाती हैं.
जिन घरों की चौखट पर हर रोज दीया लगाया जाता है, वहां पर स्वयं मां लक्ष्मी वास करती है और धन संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाती है. मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से आपके घर से गरीबी दूर भाग जाती है और धन- दौलत में वृद्धि होने लगती है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
