हरियाणा के फौजी ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, बाइक पर बिना हाथ लगाए एक टायर पर नाप दी 2349 मीटर की दूरी

रोहतक | मंगलवार को हरियाणा के रोहतक के गांव जींदराण के रहने वाले फौजी मनीष ने बेंगलुरु में 2349 मीटर तक बिना हाथ लगाए एक टायर पर बाइक चलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा दिया. 10 दिसंबर को बेंगलुरु- चेन्नई एक्सप्रेसवे पर 3 मिनट 54 सेकंड तक उन्होंने 40 की स्पीड से बिना हाथ लगाए एक टायर पर बाइक चलाई, जिससे उनके नाम एक नया कीर्तिमान दर्ज हो गया.

Fauji Manish Rathi

पहले भी कर चुके है कई स्टंट्स

13 साल पहले आर्मी में भर्ती हुए मनीष हवलदार के पद पर तैनात हैं. उनकी ड्यूटी कर्नाटक के बेंगलुरु में ही है. वह बताते हैं कि इससे पहले भी वह कई इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं. आर्मी की टीमों के साथ उन्होंने कई जगह 100- 150 के करीब इवेंट भी किए हैं. मंगलवार को हुए स्टंट इवेंट के लिए भी उन्होंने 6 महीने की तैयारी की थी. प्रैक्टिस के दौरान वह कई बार गिरे भी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

पहले भी बन चुके हैं ऐसे रिकार्ड्स

मनीष ने बताया कि इस प्रकार बाइक चलाने का 125 मी का रिकॉर्ड शुरू में एक भारतीय द्वारा ही बनाया गया था. उसके बाद, 567 मीटर और फिर 580 मीटर का भी रिकॉर्ड बना. अब उन्होंने 2349 मीटर तक बिना हाथ लगाए एक टायर पर बाइक चलकर इन रिकार्ड्स को भी तोड़ दिया. पिछले 6 महीनों से वह हर रोज 2 से 3 घंटे तक इस स्टंट की प्रैक्टिस करते थे. मनीष बताते हैं कि वह अपने परिवार से अकेले फौज की सेवा में हैं. उनके दो भाई और दो बहने हैं. 12वीं की पढ़ाई करने के बाद साल 2011 में उन्होंने आर्मी ज्वाइन की थी. बचपन से ही उन्हें बाइकिंग का शौक था, इसी कारण वह आर्मी की बाइक स्टंट टीम में वह शामिल हो गए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts