गुरुग्राम में अटेंडेंट के पदों पर निकली सीधी भर्ती, दसवीं पास कर सकते है आवेदन

गुरुग्राम ।  नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर मानेसर, गुरुग्राम मैं अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. महिला व पुरुष दोनों वर्ग इन भर्तियों के लिए आवेदन दे सकते हैं. आवेदन का तरीका ऑफलाइन तय किया गया है.

hartron data entry operator vacancy 2021

शैक्षिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक दसवीं पास होने चाहिए.

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन के लिए कोई भी फीस नहीं ली जाएगी अर्थात यह आवेदन निशुल्क होंगे.

आयु सीमा

18-30 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयु की गणना अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी.

वेतनमान

इन पदों पर चयनित हुए उम्मीदवारों को ₹22000 प्रति महीना वेतन के रूप में दिए जाएंगे.

आवेदन भेजने का पता

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 23 अप्रैल 2021 से पहले पहले The Administration Officer(Acedmics), National Brain Research Centre, Nainwal mode, Gurugram 122052 (Haryana ) के पते पर आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपिओ के साथ व्यक्तिगत रूप से डाक के माध्यम से पहुंचा दे. आवेदन पत्र ईमेल माध्यम से भी भेजा जा सकता है. यदि आवेदक ईमेल माध्यम से अपना आवेदन भेज रहे हैं तो अपने सभी प्रमाण पत्रों को स्कैन करके Single PDF के माध्यम से [email protected] पर भेज दे.

आवेदन के साथ संगलन किए जाने वाले दस्तावेज

  • आवेदन पत्र के साथ में निम्नलिखित प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि या स्वयं सत्यापित कर के भेज दी जाए.
  • शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि हेतु दसवीं या अन्य कोई शक्षिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है.
  • अनुभव या अन्य कोई प्रमाण पत्र
यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

अन्य सामान्य शर्ते व निर्देश

  • आवेदन वाले लिफाफे पर Application for TGE post of Attendent ( Project) केटेगरी साफ बड़े बड़े अक्षरों में लिखें.
  • आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की कटिंग और ओवर राइटिंग न करें तथा आवेदन पत्र के सभी को हम अपने हाथ से अंग्रेजी में कैपिटल लेटर में या फिर हिंदी के साफ-सुथरे अक्षरों में भरे.
  • इन पदों पर चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा साक्षात्कार के लिए कुछ उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया जाएगा तथा इंटरव्यू की सूचना सिर्फ उन्हें ही भेजी जाएगी.
  • इंटरव्यू के लिए आने वाले उम्मीदवार ध्यान रखें कि वह इंटरव्यू के लिए आते समय अपना आईडी प्रूफ और मूल प्रमाण पत्र साथ में लाएं
  • आवेदक को नर्सिंग होम या अस्पताल में 1 साल का अनुभव हो.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.