29 मार्च को लगेगा साल 2025 का पहला ग्रहण, बढ़ेगी इन तीन राशियों की परेशानियां

ज्योतिष | साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है. आज की इस खबर में हम आपको साल 2025 के पहले ग्रहण के बारे में जानकारी देने वाले हैं. साल 2025 का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन लगने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ग्रहण की घटना को काफी खास माना जाता है.

Grahan

ग्रहण के समय राहु का प्रभाव बढ़ जाता है, इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य पर भी रोक लग जाती है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शुभ या मांगलिक कामों के करने से जीवन में परेशानियां बढ़ जाती है. सूर्य ग्रहण की शुरुआत 29 मार्च को दोपहर 2:20 मिनट  पर होगी और इसका समापन 6:18 मिनट पर होगा.

इन 3 राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव

मेष राशि: सूर्य ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा, इनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे. आर्थिक नुकसान होने के भी योग बन रहे हैं. ऑफिस में आपके विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, वाहन थोड़ा धीरे चलाए. भीड़ वाली जगह से आपको बचाना है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में पहले सूर्य ग्रहण की वजह से कई प्रकार की परेशानियां बढ़ सकती है, कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग आपको परेशान कर सकते हैं. संतान से मनमुटाव हो सकता है, पैसे और निवेश के मामलों में भी आप इन दिनों कोई बड़ा फैसला ना लें. आध्यात्मिकता की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा.

मीन राशि: इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी बढ़ सकती है. अचानक खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं. आपको किसी भी नए प्रोजेक्ट में निवेश नहीं करना है, कोई भी बड़ा फैसला सोच- समझ कर ही ले.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.