हिसार | पंजाब और हरियाणा से दिल्ली आवाजाही करने वाले यात्रियों को जनवरी महीने में खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें कि उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य के लिए इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते बीकानेर डिवीजन से संबंधित रेल यातायात प्रभावित रहेगा.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 14738, तिलकब्रिज- भिवानी एक्सप्रेस 14.01.25 व 16.01.25 को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14737, भिवानी- तिलकब्रिज एक्सप्रेस 15.01.25 व 17.01.25 को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04090, हिसार- नई दिल्ली एक्सप्रेस 14.01.25 व 16.01.25 को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04089, नई दिल्ली- हिसार एक्सप्रेस 14.01.25 व 16.01.25 को रद्द रहेगी.
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा- दिल्ली 5 जनवरी से 16 जनवरी तक बठिंडा से प्रस्थान करते हुए रोहतक तक संचालित होगी. अर्थात यह रेलसेवा रोहतक- दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली- बठिंडा 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी. अर्थात यह रेलसेवा दिल्ली- रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 12482, श्रीगंगानगर- दिल्ली एक्सप्रेस 5 जनवरी से 16 जनवरी तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर रोहतक स्टेशन तक सफर करेगी. अर्थात यह ट्रेन रोहतक- दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 12481, दिल्ली- श्रीगंगानगर 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी. अर्थात यह रेलसेवा दिल्ली- रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट से संचालित होगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 12485, नान्देड- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 6, 9 और 13 जनवरी को नान्देड से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- आदर्शनगर -पानीपत-जींद होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14030, मेरठ कैंट- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 7, 14 और 16 जनवरी को मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 22451, बांद्रा टर्मिनस- चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6 और 13 जनवरी को बांद्रा टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- भिवानी- रोहतक होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 12439, नान्देड- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 12 जनवरी को नान्देड से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- आदर्शनगर दिल्ली- पानीपत- जींद होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14727, श्रीगंगानगर- तिलकब्रिज एक्सप्रेस 13 जनवरी को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट- दिल्ली सराय- नई दिल्ली- तिलकब्रिज होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 15909, डिब्रुगढ़- लालगढ़ एक्सप्रेस 12 और 14 जनवरी को डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी तथा परिवर्तित मार्ग दिल्ली- सोनीपत- गोहाना- जींद होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14728, तिलकब्रिज- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 14 जनवरी को तिलक ब्रिज से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 12481, दिल्ली- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 28 दिसंबर और 1 जनवरी से 4 जनवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग दिल्ली- सोनीपत- गोहाना- जींद होकर संचालित होगी.
