कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दूरी पैदल नापने निकली हरियाणा की बेटी सानिया, कारण जान रह जाएंगे हैरान

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के गुयाना तहसील स्थित रुखी गांव निवासी 15 साल की बेटी सानिया कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दूरी पैदल नापने के लिए निकली है. 121 दिन में कन्याकुमारी पहुंचने के लक्ष्य के साथ सानिया ने श्रीनगर के लाल चौक से 13 दिसंबर को अपनी दौड़ को शुरू किया. बेटियों के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करने और देश पर जान न्योछावर करने वाले बलिदानियों की याद में सानिया ने यह शुरुआत की है.

Sania Rukhi Sonipat

लक्ष्य

सानिया रूखी पुत्री सुरेश कुमार गुरुवार को सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा पहुंची. यहां ग्रामीणों द्वारा सानिया का भव्य स्वागत किया गया और लक्ष्य प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी गईं. सानिया का कहना है कि वह 121 दिन में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दूरी को पूरा करेंगी. आज भी बेटियों के साथ कहीं- ना- कहीं भेदभाव होता है और उन्हें आगे नहीं आने दिया जाता, जबकि बेटियां हर क्षेत्र में आगे आने के लिए संघर्ष कर रही हैं. उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी लोग उन पर सवाल उठाते हैं. इन बातों से लड़कियों के हौसले को कमजोर किया जाता है. हमें उन्हें एक मौका तो जरूर देना चाहिए.

जानें कारण

उन्होंने कहा कि इस नकारात्मक सोच के साथ क्या सानिया मिर्जा क्या कभी इतनी दूर पहुंच पाती. सानिया नेहवाल, पीवी सिंधु, अंजू जॉर्ज जैसे अनेकों उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने बलबूते पर अपने परिवार, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन किया है. इसके अलावा, देश पर जान न्यौछावर कर देने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से मैं यह दौड़ लगा रही हूं.

सैनिक स्कूल की छात्रा

सानिया खेलकोटे से राजस्थान के डीडवाना जिले के परबतसर स्थित रायल सैनिक स्कूल की विद्यार्थी हैं. साल 2022 में उन्होंने 400 मीटर की जिला स्तरीय दौड़ और साल 2023 में आयोजित हुए अंडर 17 मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा, डेढ़ हजार मीटर और 3000 मीटर में भी वह रजत पदक जीत चुकी है. अंडर 17 की 400 मीटर दौड़ में उन्होंने जिला स्तर पर रजत पदक और 800 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts