लाल डोरा का दंश झेल रहे गुरुग्राम के 21 हजार भूस्वामियों के बदलेंगे दिन, सरकार देगी स्वामित्व योजना का लाभ

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में लाल डोरा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. अब इन 21,000 ज़मीन मालिकों को सरकार द्वारा संपति प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे. सरकार इन भू स्वामियों को स्वामित्व योजना का लाभ देने जा रही है. इस दिशा में नगर निगम अधिकारियों ने समिति का गठन शुरू कर अपना काम करना भी शुरू कर दिया है. राजस्व विंग की तरफ से ऐसी सम्पत्तियों की वेरिफिकेशन का काम किया जा रहा है.

Gurugram Nagar Nigam

21 हजार लोगों ने किया आवेदन

दशकों से कई परिवारों के पास अपने मकान या प्लॉट आदि की मलकियत के कागजात नहीं हैं. अब सरकार इन लोगों को इस योजना के तहत संपत्ति प्रमाण पत्र देगी. नगर निगम के 58 गांवों में 21000 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने संपति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया हुआ है. निगम ने इनकी वेरिफिकेशन का काम भी शुरू कर दिया है. ऐसे लोगों को अब अपनी जमीन का मालिकाना हक मिल पाएगा.

निगम की तरफ से नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली लाल डोरे की संपतियों की 15 दिन के नोटिस प्रकाशित कर लोगों को सूचना देने के विषय में निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर भी इसके संबंधित नोटिस लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को इस बारे में जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

भूस्वामियों को प्रस्तुत करने होंगे जमीन के दस्तावेज

वेरिफिकेशन के लिए निगम द्वारा कमेटी का गठन किया गया है. संबंधित वार्ड के निवर्तमान पार्षद और गांव के पूर्व सरपंच को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जो लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं. उन्हें अपने जमीन से संबंधित जो भी वैध दस्तावेज हैं, वह प्रस्तुत करने होंगे. टीम द्वारा दस्तावेजों को जांचा जाएगा सब कुछ सही पाए जाने पर लोगों को उनकी ज़मीन या प्लॉट के प्रमाण पत्र सौंप दिए जाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts