गुरुग्राम में अब नहीं होगी ट्रैफिक जाम की समस्या, लगाए जाएंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में यातायात जाम की समस्या जल्दी ही हल हो जाएगी क्योंकि अब शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे. इससे यातायात को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा, साथ ही जाम की समस्या भी हल हो सकेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन स्मार्ट सिग्नल्स में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ट्रैफिक के फ्लो को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा.

traffic light

मैनेज होगा ट्रैफिक लोड

इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे ट्रैफिक की स्थिति को समझने और उसके हिसाब से सिग्नल के टाइम को ऑटोमेटिक मोड में समायोजित करने में सहायता मिल पाएगी. इस तकनीक के माध्यम से ट्रैफिक लोड भी मैनेज किया जा सकेगा. स्मार्ट सिग्नल ट्रैफिक डेंसिटी, मौसम और घटनाओं के आधार पर अपनी टाइमिंग को एडजस्ट कर पाएंगे, जिससे ट्रैफिक फ्लो बेहतरीन होगा और ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

यात्रा होगी सुखद व सुरक्षित

इन सिगनल्स की शुरुआत हो जाने से नागरिकों को सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा. इससे पर्यावरण पर भी कम प्रभाव पड़ेगा क्योंकि गाड़ियों का इंजन ज्यादा देर तक बंद नहीं रहेगा और प्रदूषण का स्तर भी सुधरेगा. इससे शहर में होने वाली ट्रैफिक दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts