गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपको काफी पसंद आने वाले हैं. हाल ही में जियो की तरफ से अपने यूजर्स के लिए 5G डाटा वाला नया प्लान लॉन्च किया गया है. आज हम आपको Jio के 601 रुपए वाले 5G डाटा प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इसके अलावा, जियो के पास कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इसके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
Jio का नया रिचार्ज प्लान
जियो की तरफ से 601 रुपए की कीमत वाला एक नया मोबाइल वाउचर लॉन्च किया गया है, जो पूरे साल चलने वाला है. इस प्लान में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलने वाला है, लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आप इसका इस्तेमाल तभी कर पाएंगे जब आपके पास प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा वाला प्लान होगा, यानी आपको कम से कम जियो के 199, 239 और 299 रुपए वाले प्लान से रिचार्ज करवाना होगा. तभी आप इस रिचार्ज प्लान का लाभ उठा सकते हैं.
इस प्रकार मिलेगा साल भर अनलिमिटेड डाटा
अगर आप 601 रुपए के जियो के इस 5G गिफ्ट वाउचर को परचेस करते हैं, तो आपको 12 अपग्रेड वाउचर मिलने वाले हैं जिसका आप रिडीम करके इस्तेमाल कर सकते हैं. एक वाउचर के एक बार एक्टिव होने पर यूजर्स 5G डाटा और प्रतिदिन 3GB एक्स्ट्रा 4G डेली डाटा का भी मजा ले पाएगा. ध्यान देने योग्य बात यह है कि एक वाउचर की मैक्सिमम वैलिडिटी 30 दिनों की ही होने वाली है.
इसका लाभ लेने के लिए जियो यूजर्स को जियो की आधिकारिक वेबसाइट या फिर माय जिओ एप के जरिए 601 रुपए का डाटा वाउचर प्लान खरीदना है. अब आपको हर एक वाउचर को 1 महीने के लिए अनलिमिटेड डाटा बेनिफिट के लिए एक्टिव कर लेना है, इस प्रकार आप मात्र 601 रुपए में साल भर अनलिमिटेड डाटा का लाभ ले पाएंगे.
