दिल्ली मेट्रो के विस्तारीकरण में हरियाणा तक आएगी मेट्रो, जानें क्या रहेगा रूट और किन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

सोनीपत | दिल्ली मेट्रो के विस्तारीकरण के तहत हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्र सरकार (Central Govt) ने सोनीपत के कुंडली तक मेट्रो लाइन बिछाने को हरी झंडी दिखा दी है. रिठाला से लेकर नरेला होते हुए कुंडली तक ये मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी. इस रूट पर मेट्रो का संचालन होने पर लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा. इस प्रोजेक्ट पर 6231 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे.

Delhi Metro

हरियाणा आएगी एक और मेट्रो लाइन

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में विस्तारीकरण के तहत रिठाला- नरेला- कुंडली मेट्रो कोरिडोर मौजूद रेड लाइन के विस्तार के रूप में किया जाना है. रिठाला से आगे रोहिणी के सेक्टर- 25 होते हुए सेक्टर- 34 तक पहुंचेगी, जिसके बाद यह मेट्रो बवाना में प्रवेश करते हुए यही से बाहर निकलकर नरेला होते हुए हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में एंट्री करेगी. दिल्ली मेट्रो की हरियाणा में आने वाली यह चौथी मेट्रो लाइन होगी. इससे पहले हरियाणा के गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और फरीदाबाद तक मेट्रो का संचालन हो रहा है.

21 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला- नरेला- कुंडली मेट्रो कोरिडोर में कुल 21 जगहों पर स्टेशन बनेंगे. इसका निर्माण कार्य चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस मेट्रो लाइन के निर्माण से नरेला, बवाना और अलीपुर जैसे इलाकों के लोगों को दिल्ली- एनसीआर की जगहों से सार्वजनिक परिवहन के जरिए बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  सरकार की नई गाइडलाइन, PNG सुविधा मिलने के बाद खत्म होगा LPG कनेक्शन

इस नए मेट्रो रूट पर नाथूपुर, कुंडली, नरेला सेक्टर- 5, नरेला, नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अनाज मंडी नरेला, भोरगढ़ गांव, डिपो स्टेशन, न्यू सनोठ, बवाना जेजे कॉलोनी, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर: 1- 2, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर: 3- 4, रोहिणी सेक्टर- 34, रोहिणी सेक्टर- 35, बरवाला, रोहिणी सेक्टर- 36, रोहिणी सेक्टर- 32, रोहिणी सेक्टर- 31, रोहिणी सेक्टर- 26, रोहिणी सेक्टर- 25 और रिठाला में स्टेशन बनेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.