हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए हिसार- तिरूपति, जयपुर- बांद्रा टर्मिनस- जयपुर, बीकानेर- बांद्रा टर्मिनस व अजमेर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है. इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत पहुंचेगी.
हिसार- तिरूपति स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04717, हिसार- तिरूपति स्पेशल रेलसेवा 11 जनवरी से आगामी आदेशों तक हिसार से प्रत्येक शनिवार को 02:10 बजे रवाना होकर सोमवार को 09:15 बजे तिरूपति पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04718, तिरूपति- हिसार स्पेशल रेलसेवा 13 जनवरी से आगामी आदेशों तक तिरूपति से प्रत्येक सोमवार को 11:45 बजे रवाना होकर बुधवार को रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामंगज मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, ईटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाडा, औंगोल, नेल्लौर, गुडुर व रेनिगुंटा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.
6 एसी सहित 20 डिब्बे होंगे
हिसार- तिरूपति स्पेशल ट्रेन में दो सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे.
