हिसार- चंडीगढ़ के बीच रेलसेवा शुरू होने की जगी उम्मीद, जानें क्या रहेगा रूट और कितना लगेगा समय

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों को एक और अच्छी खबर मिलने की उम्मीद जगी है. हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेलसेवा शुरू करने की लोगों की सालों पुरानी मांग को पंख लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, सभी तरह की तकनीकी पहलुओं को सुलझाकर हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन चलाने का काम किया जाएगा.

Train

राज्यसभा सांसद ने शुरू किए प्रयास

हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के प्रयासों से हिसार जिले के लोगों की सालों पुरानी मांग को पंख लगने की उम्मीद जगी है. हिसार से डीआरयूसीसी सदस्य व रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश ने बताया कि सुभाष बराला ने हिसार की जनता की सालों पुरानी मांग पर सुध लेते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को हिसार- चंडीगढ़ के बीच रेलसेवा शुरू करने का आग्रह किया है.

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के आग्रह पर अंबाला मंडल ने हिसार से कालका वाया जाखल- धुरी- पटियाला- अंबाला कैंट के रास्ते मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है. 299 किलोमीटर लंबे इस रूट पर हिसार से चंडीगढ़ की दूरी तय करने में लगभग 6 घंटे का समय लगेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

आमजन को मिलेगी राहत

इस ट्रेन के यात्री सुविधा अनुसार समय- सारिणी को लेकर फिलहाल सुभाष बराला के आग्रह पर डीआरयूसीसी सदस्य आकाश व सबंधित अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा है. इसपर जल्द ही फैसला लिया जाएगा. बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए रेलसेवा शुरू होने से आमजन को बड़ा फायदा पहुंचेगा. लोगों को सबसे बड़ा लाभ कम किराए में चंडीगढ़ पहुंचने का मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.