चंडीगढ़ | एक और जहाँ हरियाणा में ठंड से हालात बेकाबू हुए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है. आलम यह हो चुका है कि प्रदेश में हिमाचल से भी ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है. उधर, हिमाचल और शिमला का तापमान 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है, वहीं प्रदेश के सभी शहरों का तापमान 14 डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है. हिसार के बालसमंद का तापमान सबसे कम 10.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे हैं.
आज इन इलाकों के लिए अलर्ट
आज 2 जनवरी को प्रदेश में सुबह घना कोहरा छाया रहा. हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और भिवानी सहित कई इलाकों में विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक सिमटी रही. लोग अपने घरों में ही कैद नजर आ रहे हैं. वहीं, आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोहरे के साथ शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है.
इस दिन से होगी बरसात
इस बीच मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 4 और 5 जनवरी से नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण प्रदेश में बरसात के भी आसार बने हुए हैं. उसके बाद 10 जनवरी के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि अभी 3 दिन तक सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा. इस महीने दो से तीन पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार बने हुए हैं.
ऐसा रहा पिछले महीना
मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने जानकारी दी कि पिछले साल के आखिरी महीने में सामान्य से डेढ़ से 2 डिग्री तक ज्यादा गर्मी महसूस हुई, क्योंकि पहले तीन सप्ताह में बरसात नहीं हुई और आखिरी सप्ताह में ज्यादा बारिश हो गई. एक और जहाँ एक से 31 दिसंबर तक की अवधि में 6.1 एमएम बारिश होती है, लेकिन अबकी बार 26.2 एमएम बारिश हुई है.
