हिसार से तिरूपति जाने वालों के लिए जरूरी खबर, इस तारीख पर रद्द रहेगी ट्रेन

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन नंबर 04717, हिसार- तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 जनवरी और ट्रेन नंबर 04718, तिरूपति- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 जनवरी को रद्द रहेगी.

Train Cancelled

संचालन समय में परिवर्तन

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए हिसार-तिरुपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया गया है. ट्रेन नंबर 04717, हिसार- तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से आगामी आदेशों तक हिसार से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह सवा 9 बजे तिरुपति पहुंचेंगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इसी तरह ट्रेन नंबर 04718, तिरूपति- हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 13 जनवरी से आगामी आदेशों तक तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को रात 11:45 बजे रवाना होकर बुधवार को रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी. इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित डिब्बों की संख्या 20 रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.