सैनिक स्कूल रेवाड़ी में 13 जनवरी तक होंगे आवेदन, इस आधार पर मिलेगा प्रवेश

रेवाड़ी | हरियाणा स्थित रेवाड़ी सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. छठी और 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए 13 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इस बारे में जानकारी देते हुए रोहतक के डीसी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तिथि वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी.

school student

67% सीटें हरियाणा के लिए हैं रिज़र्व

डीसी नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि रेवाड़ी सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान जिसमे 67% सीटें हरियाणा और 33% सीटें बाकी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए होती है. छठी कक्षा में दाखिले के लिए लगभग 75% सीटें उपलब्ध हैं, जिसमें से 65 सीटें लड़कों और 10 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित रखी गई है. इसी प्रकार 9वीं में प्रवेश के लिए 25 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 23 सीटें लड़कों और दो सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व है. हालाँकि, इनकी संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इस आधार पर होगा चयन

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के बाद लगने वाली मेरिट सूची और मेडिकल फिटनेस के आधार पर इन कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा. कुल सीटों में 15% सीटें अनुसूचित जाति, 7.5% अनुसूचित जनजाति और 27% अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी. बाकी 25% सीटें रक्षा मंत्रालय में काम करने वाले सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए रिजर्व रखी जाएंगी.

यह है पात्रता

जो विद्यार्थी छठी कक्षा में प्रवेश पाना चाहते हैं, उनका जन्म 1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2015 के बीच होना चाहिए. 9वीं कक्षा में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के बीच होना चाहिए. छठी कक्षा में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों की 125 प्रश्नों की 300 अंकों की परीक्षा होगी, वहीं 9वीं में प्रवेश के लिए 150 प्रश्नों की 400 अंकों की परीक्षा का आयोजन होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts