हरियाणा की पारूल दहिया ने कायम की समाजसेवा की मिसाल, कैंसर पीड़ितों के लिए दूसरी बार दान किए अपने बाल

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना गांव की निवासी समाजसेवी पारुल दहिया ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. उन्होंने कैंसर पीड़ितों के लिए दूसरी बार अपने बालों का दान किया है, ताकि उनकी पीड़ा कम हो सके और उन्हें नया आत्मविश्वास मिले. यह निस्वार्थ सेवा समाज के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाती है.

Page 2 compressed

17 बार रक्तदान

पारुल दहिया अब तक 17 बार रक्तदान कर चुकी हैं और सैकड़ों रक्तदान शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुकी हैं. उनके इन अतुलनीय कार्यों के लिए उन्हें हरियाणा के माननीय राज्यपाल, सोनीपत जिला प्रशासन, स्वामी रामदेव और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है.

उनकी इस पहल ने समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संचार किया है. पारुल जी का जीवन वाकई इस विचार को साकार करता है कि “जीवन वही है, जो दूसरों के लिए जिया जाए.” पारुल दहिया जैसी समाजसेवियों से हमें सीख लेनी चाहिए और उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

पहले भी दान किए थे बाल

इससे पहले भी एक बार पारूल दहिया कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए अपने बाल दान कर चुकी हैं. अपने पति आशीष दहिया, जो दिल्ली पुलिस में कमांडो है और 150 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके हैं. उन्हें जब सूचना मिली कि तमिलनाडु की एक संस्था हेयर क्राउन जो कैंसर पीड़ितों के लिए विग बनवाती हैं और उसके लिए महिलाओं के लंबे बालों की आवश्यकता पड़ती है. तब भी उन्होंने खुशी- खुशी अपने बाल दान किए थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.