हरियाणा में 10 दिन के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, इस जिले में आया भूकंप

सोनीपत | हरियाणा में भूकंप की कंपन ने एक बार फिर लोगों के मन में भय का माहौल पैदा कर दिया है. आज फिर दिल्ली से सटे सोनीपत जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सुबह 4 बजे के आसपास जमीन से 10 किलोमीटर अंदर हलचल हुई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 रही. हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि कोई जान- माल की हानि नहीं हुई है.

EARTHQUEAK BHUKAMP

दो बार पहले भूकंप से डरे थे लोग

इससे पहले 25 और 26 दिसंबर को भी हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 25 दिसंबर की दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकेंड पर भूकंप आया था. इसका सेंटर सोनीपत में खरखौदा के पास कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा. इससे रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में तेज झटके महसूस किए गए थे, जबकि 26 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 42 मिनट 3 सेकेंड पर दूसरा भूकंप आया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस खेल स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर, आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल व सिंथेटिक ट्रैक की मिलेगी सुविधा

भूकंप का केंद्र सोनीपत के प्रहलादपुर किडोली में स्टेडियम के नजदीक रहा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 रही. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.