हरियाणा रोडवेज ने हिसार से हरिद्वार बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, जींद को भी फायदा; देखें टाइमिंग

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में हिसार से भोले की नगरी हरिद्वार जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि हिसार डिपो से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई है. यह बस वाया जींद होकर हरिद्वार पहुंचेगी. ऐसे में जींद जिले के लोगों को भी एक अतिरिक्त बस सेवा का लाभ मिलेगा.

Haryana Roadways Bus

यह रहेगा शेड्यूल

हिसार बस स्टैंड से यह बस शाम 05.20 बजे रवाना होकर वाया हांसी होते हुए शाम 7 बजे जींद पहुंचेगी. यहां से रवाना होकर वाया पानीपत होते हुए रात करीब 12 बजे यह बस हरिद्वार पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह 10 बजे वापस हिसार के लिए रवाना होगी. जींद से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार जाते रहते हैं. जींद से हरिद्वार के लिए ट्रेन की कोई सुविधा नहीं है. ऐसे में लोग रोडवेज बसों के माध्यम से ही हरिद्वार के लिए आवागमन करते हैं. जींद से हरिद्वार की दूरी 263 किलोमीटर पड़ती है और एक साइड का प्रति व्यक्ति किराया 360 रूपए लगता है.

यह भी पढ़े -  हिसार का अर्नव बना हरियाणा का टॉपर, JEE Mains में हासिल की AIR- 22 रैंक

जींद से हरिद्वार के लिए बसों की टाइमिंग

जींद से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह 05.50 बजे संचालित होती है. इसके बाद, दूसरी बस सुबह 06.20 बजे, तीसरी बस सुबह 8 बजे, चौथी बस 09.25 बजे और पांचवीं बस दोपहर 12 बजे चलती है. वहीं, फतेहाबाद डिपो की एक बस हरिद्वार के लिए चलती है, जो रात साढ़े 9 बजे जींद से होकर हरिद्वार जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.