हरियाणा के JBT टीचर का सराहनीय प्रयास, विंटर वेकेशन में बच्चों को मुफ्त पढ़ा रहे अंग्रेजी

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां घोषित हो चुकी है. इन छुट्टियों का जहां सभी अध्यापक अपने परिवार के साथ लुत्फ उठा रहे हैं, तो वहीं एक JBT टीचर बच्चों को मुफ्त में इंग्लिश की कोचिंग देकर उनके उज्जवल भविष्य की नींव रख रहा है. हर कोई उनके इस सराहनीय प्रयास की सराहना करते नही थक रहा है.

Rajesh Kumar

7 बार पास की HTET

जींद जिले के गांव काब्रच्छा की चौपाल में खुद के खर्चे पर बच्चों को इंग्लिश कोचिंग देने वाले राजेश कुमार ने MA तक पढ़ाई की है. उन्होंने 7 बार HTET परीक्षा उत्तीर्ण की है. रोजाना 2 घंटे की कक्षा में फिलहाल उनके पास 50 से ज्यादा बच्चे पढ़ने के लिए आ रहे हैं. फिलहाल, उनकी पोस्टिंग गुरुग्राम के सेक्टर- 26 स्थित स्कूल में हैं.

पढ़ाई में बनी रहेगी रूचि

जेबीटी टीचर राजेश कुमार ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों में वह घर आए हुए हैं. ऐसे ही बैठे- बैठे उनके मन में विचार आया कि क्यों न गांव के बच्चों को इंग्लिश सिखाई जाए. इससे बच्चों की इंग्लिश में निपुणता बढ़ेगी और उनकी इस विषय पर पकड़ मजबूत होगी. उन्होंने कक्षा पहली से बारहवीं तक के बच्चों को मुफ्त में इंग्लिश कोचिंग देने का निर्णय लिया.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

उन्होंने बताया कि आमतौर पर ग्रामीण आंचल के बच्चे इंग्लिश विषय में कमजोर होते हैं. इंग्लिश के चलते बच्चे आगे चलकर पढ़ाई करने से कतराते हैं. यदि बचपन से ही उन्हें इस विषय में निपुण बनाया जाएगा, तो वे आगे अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे और उन्हें बाहर जाकर कोचिंग लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

सभी टीचर्स को करनी होगी यह पहल

रिटायर्ड बीईओ धर्मवीर श्योकंद ने जेबीटी टीचर राजेश कुमार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह सभी अध्यापकों को अपने- अपने गांव में समय निकाल कर बच्चों को अलग- अलग विषय की पढ़ाई करवानी चाहिए, ताकि जो बच्चा जिस विषय में कमजोर हो, वो कोचिंग लेकर उसमें सुधार कर सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.