जींद से दिल्ली के लिए मिलेगा सबसे छोटा रास्ता, अप्रैल में शुरू होगा नया हाइवे; 2 नए एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी

जींद | हरियाणा में वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि NH- 352A पर जल्द ही वाहन रफ्तार भरते दिखाई देंगे. यह हाईवे मुरथल जीटी रोड (NH- 44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक जाता है. दो चरणों में पूरा होने वाले इस हाइवे के निर्माण पर करीब 1,380 करोड़ रूपए की लागत आई है.

Dwarka

सवा घंटे में पूरा होगा सफर

80 किलोमीटर लंबे इस हाइवे के पहले चरण में गोहाना से जींद तक सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. वहीं, सोनीपत से गोहाना के बीच इसी साल मार्च महीने तक हाईवे का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद अप्रैल में वाहन चालक नये हाईवे पर सोनीपत से जींद तक का सफर सवा घंटे में पूरा कर सकेंगे.

सोनीपत- जींद रेल लाइन पर जल्द रखें जाएंगे गार्डर

सोनीपत शहर से दिल्ली- अंबाला और जींद- सोनीपत रेल लाइन गुजरती है. इन लाइनों से रोजाना दर्जनों ट्रेनें आवागमन करती है. रेलवे से पावर ब्लॉक मिलने के बाद दिल्ली- अंबाला रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर रख दिए गए हैं. अब सोनीपत- जींद रेल लाइन पर गार्डर रखने का काम बाकी है. गार्डर रखने के बाद पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद इस हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: सोनीपत की ओर चली मेट्रो, कुल 21 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

दिल्ली- कटरा एक्सप्रेसवे से मिलेगी कनेक्टिविटी

NH- 352A को गांव ईशापुर खेड़ी के पास दिल्ली- कटरा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट कर दिया गया है. नये हाईवे के चालू होने के बाद जींद से दिल्ली जाने का यह सबसे छोटा रास्ता होगा. अभी जींद से दिल्ली जाने के लिए लोगों को गोहाना व सोनीपत या फिर रोहतक से बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली जाना पड़ता है. वाहन चालकों की सुविधा का ख्याल रखते हुए इस हाइवे को गांव बड़वासनी के पास पश्चिमी यमुना नहर के समानांतर बने NH- 334P से भी जोड़ा गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.