न्यू गुरुग्राम के 23 सेक्टरों के लिए खुशखबरी, गर्मियों में मिलेगा भरपूर पानी; नई पाइपलाइन बिछने का रास्ता साफ

गुरुग्राम | जलापूर्ति खासकर गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत से जूझ रहे न्यू गुरुग्राम के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां के 23 सेक्टरों में पानी पहुंचाने की तस्वीर साफ हो गई है. यहां जिस जमीन पर पानी की पाइपलाइन बिछाई जानी थी, उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते इन सेक्टरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था.

WATER 2

नगर निगम ने दी मंजूरी

अब नगर निगम की सड़कों पर 1500 MM क्षमता की इस पाइपलाइन को बिछाया जाएगा. इसके लिए नगर निगम ने गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) को मंजूरी दे दी है. अगले सप्ताह से इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा. GMDA अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि आगामी गर्मी सीजन तक हर हालत में इन सेक्टरों में पानी पहुंचा दिया जाएगा.

यहां से होगी पानी की सप्लाई

सेक्टर- 58 से लेकर सेक्टर- 80 तक पानी की सप्लाई सेक्टर- 72 के बूस्टिंग स्टेशन से होनी है. चंदू बुढेड़ा वाटर शोधन संयंत्र से पाइप लाइन आनी है. गांव फाजिलपुर झाड़सा की मुख्य सड़क से होते हुए सेक्टर- 72 के बूस्टिंग स्टेशन तक करीब 650 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

गर्मियों में बढ़ जाती है परेशानी

अभी इन सेक्टरों में सेक्टर- 51 के बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई हो रही है. इस बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर- 42 से लेकर 57 तक पानी की सप्लाई होती है. गर्मियों में इन क्षेत्रों में पानी की मांग बढ़ने पर सेक्टर- 51 के बूस्टिंग स्टेशन से बहुत कम पानी इन क्षेत्रों में जाता है, जिस वजह से सेक्टर- 58 से 80 तक विकसित सोसाइटियों में रहने वाले परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ती है और उन्हें पानी के लिए भू- जल या टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.