नरवाना के दबलैन गांव के लिए खुशखबरी, विकास कार्यों के लिए मिला करोड़ों रूपए का अनुदान

जींद | हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी अपने विधानसभा क्षेत्र नरवाना के गांव दबलैन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गांव में 1.61 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होने वाले वाटर वर्क्स के नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण का शिलान्यास किया. उन्होंने बताया कि पर्याप्त एवं स्वच्छ जल की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से यह ग्रामीणों की मांग थी.

Haryana Village Gaon

अब इस जलघर का नए सिरे से नवीनीकरण और विस्तारीकरण करने का कार्य शुरू हो गया है. उन्होंने गांव दबलैन को 2.45 करोड़ रूपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

गांव को मिली लाखों रूपए की सौगात

गांव के चहुंमुखी विकास को प्राथमिकता देते हुए नरवाना से बीजेपी विधायक एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने सामान्य चौपाल के लिए 10 लाख रूपए की अतिरिक्त राशि को मंजूर करने का ऐलान किया. इस चौपाल के लिए 28 लाख रूपए की बजट राशि पहले से मंजूरशुदा है. चौपाल के लिए भी 10- 10 लाख रूपए की बजट राशि मंजूर की गई. इसके अलावा, डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 21 लाख रूपए देने की घोषणा की गई है.

सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने गांव दबलैन के लोगों की मांग पर हर्बल पार्क, स्कूल में सोलर सिस्टम, बहुउद्देशीय हॉल, बास्केटबॉल मैदान, स्कूल में छात्रों की संख्या अनुसार अतिरिक्त नए कमरों का निर्माण, उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण, स्टेडियम व उसमें जिम व्यवस्था एवं चारदीवारी निर्माण बारे भी संबंधित विभागों को एस्टीमेट बनाने तथा ग्राम पंचायत को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा. ग्रामीणों की मांग पर उच्च विद्यालय को भी 12वीं कक्षा तक बनाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है.

यह भी पढ़े -  22 अप्रैल को जींद में लगेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

ग्रामीणों का जताया आभार

नरवाना से विधायक कृष्ण बेदी ने गांव दबलैन के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 36 बिरादरी के भाईचारे को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गांव के सकारात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी. सूबे की नायब सैनी सरकार का फोकस प्रदेश के चहुंमुखी विकास पर है और इसी दिशा में वे व्यक्तिगत तौर पर भी निरंतर प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने गांव के लोगों का चुनाव में जनसमर्थन देने के आभार व्यक्त किया और कहा कि वे हमेशा हल्के के मतदाताओं के ऋणी रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.