क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? इस बार 30 सालों के बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

ज्योतिष | सूर्य देव जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है, तभी मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) का पावन पर्व मनाया जाता है. इसके बाद से विवाह, घर प्रवेश जैसे शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं. अबकी बार मकर संक्रांति और भी खास होने वाली है, क्योंकि इस साल 30 साल बाद मकर संक्रांति पर एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है.

Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे. वहीं, शनि देव भी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे. शनि देव 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसा में 30 सालों के बाद शनि फिर से कुंभ राशि में आएंगे.

बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य

तुला राशि: शनि के शुभ प्रभाव की वजह से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, विदेश यात्रा का मौका मिलेगा. शिक्षा और बिजनेस में भी आपको काफी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. जिन लोगों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके विवाह के योग भी बन सकते हैं. निर्माण कार्यों में लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओ का अवसर मिलेगा.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, करियर में चल रही परेशानियां अब समाप्त हो जाएंगी. राहु का आगमन भी इसी राशि में होगा, जिस वजह से राजनीति से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. खासकर संपत्ति खरीदने के आपको बेहतरीन मौके मिलने वाले है, परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवन काफी अच्छा रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

मकर राशि: इस राशि की जातको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी, इस वजह से आपकी सारी समस्या एक- एक करके समाप्त हो जाएंगे. नए प्रोजेक्ट में भी आपको सफलता मिलेगी, पार्टनरशिप में व्यापार करना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. पुराने कर्जो से जल्द ही आपको छुटकारा मिल जाएगा, सूर्य और शनि की कृपा से व्यापारियों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

मिथुन राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा. इस राशि के जातकों की रुचि धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ेगी. धन कमाने के आपको कोई बढ़िया मौके मिलेंगे, जो लोग जमीन- जायदाद के मामलों से परेशान थे. उन्हें भी अब जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाएगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.