पंचकूला । नवोदय विद्यालय की परीक्षाओं को स्थगित किया गया. उपायुक्त एवं नवोदय विद्यालय के चेयरमैन मुकुल कुमार ने बताया कि 2021-22 जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा (JNV 6th Class Exam 2021) में प्रवेश एवं चयन की परीक्षा का आयोजन 16 मई को जिले के विभिन्न केंद्रों में करवाया जाना था.
प्रशासनिक कार्यों के चलते परीक्षा की गई स्थगित
कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते नवोदय विद्यालय समिति जयपुर से जारी निर्देशों के अनुसार इस परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है. जिसके चलते अब इस परीक्षा का आयोजन 16 मई को नहीं करवाया जाएगा. परीक्षा की अगली तिथि को कम से कम परीक्षा से 15 दिन पहले घोषित कर दिया जाएगा.
