हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें किस तारीख को कौन सा पेपर

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. कक्षा बारहवीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है जबकि कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होगी. परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक रहेगा.

Haryana Board

2 अप्रैल तक चलेगी परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि कक्षा 10वीं (शैक्षिक नियमित/ मुक्त विद्यालय/ रि-अपीयर/सीटीपी/ ईआइओपी/ अतिरिक्त व अंक सुधार विषय) की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक होंगी, जबकि कक्षा 12वीं (शैक्षिक नियमित/ मुक्त विद्यालय/ सीटीपी/ कम्पार्टमेंट/ रि-अपीयर/ अतिरिक्त व अंक सुधार विषय) की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक होंगी.

कक्षा 10वीं की डेटशीट

28 फरवरी: हिंदी

3 मार्च: इंग्लिश

5 मार्च: सामाजिक विज्ञान

7 मार्च: गणित

11 मार्च: विज्ञान

13 मार्च: पंजाबी, आईटी एंड आईटीईएस, संस्कृत व्याकरण

17 मार्च: संस्कृति, उर्दू, कलां, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, गृह विज्ञान, म्यूजिक हिंदुस्तानी, एनीमल हस्बैंड्री, नृत्य, संस्कृत साहित्य

19 मार्च: रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, शारीरिक शिक्षा, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, एप्पारेल, मेड-अप्स एंड होम फर्निसिंग, बैंकिंग, फाइनेंसियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, हेल्थ केयर, पावर, कंस्ट्रक्शन और मीडिया एंड एंटरटेंमेंट

कक्षा 12वीं की डेटशीट

27 फरवरी: इंग्लिश

1 मार्च: हिंदी

4 मार्च: भौतिक विज्ञान व इकोनॉमिक्स

6 मार्च: फाइन आर्ट

10 मार्च: इतिहास एवं जीव विज्ञान

12 मार्च: रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

15 मार्च: पॉलिटिकल साइंस

18 मार्च: गणित

20 मार्च: समाज शास्त्र व एंट्रोप्रेन्योर

21 मार्च: गृह विज्ञान

22 मार्च: मिलिट्री साइंस व डांस, साइकॉलजी, संस्कृत व्याकरण

24 मार्च: भूगोल

25 मार्च: म्यूजिक हिंदुस्तानी वोकल, म्यूजिक हिंदुस्तानी इंस्ट्रक्शन मेलोडी, बिजनेस स्टडी

26 मार्च: संस्कृत, उर्दू व बायो- टेक्नोलॉजी

27 मार्च: कंप्यूटर विज्ञान, आईटी एंड आईटीईएस

28 मार्च: एग्रीकल्चर व फिलोसफी 29 मार्च: पंजाबी, संस्कृत साहित्य

1 अप्रैल: शारीरिक शिक्षा

2 अप्रैल: रिटेल, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, आई-आईटीईएस, हेल्थ केयर, फिजिकल एजुकेशन, ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, बैंकिंग, फाइनेंसियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस, एप्पारेल, मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग, ऑफिस सेक्रेटरीशिप एंड स्टेनोग्राफी हिंदी व अंग्रेजी, संस्कृत व्याकरण.

कक्षा 10वीं (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय), 12वीं (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) व डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष-2022 (रि-अपीयर) की परीक्षाओं के लिए तिथि-पत्र (डेटशीट) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है- अजय चोपड़ा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.