दिल्ली- जयपुर हाइवे पर सफर करने वाले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, 1 महीने तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

गुरुग्राम | वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, मरम्मत कार्य के चलते हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर जयपुर- दिल्ली साइड अगले एक महीने तक बंद रहेगी. इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है. शुक्रवार को ट्रैफिक डीसीपी वीरेंद्र विज ने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए जल्द- से- जल्द फ्लाईओवर को ठीक करने के निर्देश दिए.

flyover bridge pul highway

फ्लाईओवर के एक साइड को बंद करना जरूरी

दिल्ली- जयपुर (NH- 48) के गुरुग्राम स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर 6 महीने पहले बना गढ्ढे की अभी तक मरम्मत नहीं हुई थी कि एक और गढ्ढा बन गया. इसके चलते फ्लाईओवर की एक लेन पूरी तरह से बंद हो चुकी है. अब इन गढ्ढों को ठीक करने के लिए फ्लाईओवर की एक साइड को पूरी तरह से बंद करना जरूरी हो गया है.

एक महीने का लगेगा समय

NHAI के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य को पूरा करने में एक महीने का समय लगेगा. ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के दौरान जयपुर से दिल्ली की तरफ फ्लाईओवर पर ट्रैफिक आवाजाही पर पूर्णतः रोक रहेगी. जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना होगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

उन्होंने बताया कि हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की तरफ आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन के बोर्ड लगाए जाएंगे. फ्लाईओवर के नीचे कट को बैरिकेड लगाकर बंद किया जाएगा. साइड से डिवाइडर को तोड़कर सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इन्हें वापस यथास्थिति में कर दिया जाएगा.

इस तरह किया जाएगा यातायात डायवर्ट

  • जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से गुजरेंगे. ट्रैफिक जाम से बचने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना ठीक रहेगा.
  • बसई चौक, हिमगिरी चौक वाया हीरो होंडा चौक, मानेसर व जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन हीरो होंडा अंडरपास का इस्तेमाल करके हीरो कंपनी के सामने बने कट से यू- टर्न लेते हुए जयपुर की तरफ जाएंगे.
  • राजीव चौक फ्लाईओवर के नीचे से यू- टर्न लेकर मानेसर और जयपुर की तरफ जाएंगे.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.