रोहतक में CM सैनी ने किया पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, कर दी ये बड़ी घोषणाएं

रोहतक | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) बुधवार को रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने नए बस स्टैंड के सामने स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क के गेट के पास उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच द्वारा प्रस्तुत मांगपत्र को स्वीकार कर उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पंडित श्रीराम शर्मा के स्वतंत्रता संग्राम और समाज सुधार के प्रयासों को याद किया.

Nayab Singh Saini

पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर होगी चेयर

मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से एक चेयर स्थापित की जाएगी. इसके अलावा, प्रदेश के किसी बड़े संस्थान का नाम भी पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर रखा जाएगा. बता दें की बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम पहले से ही उनके नाम पर रखा गया है. मुख्यमंत्री ने पंडित जी के आदर्शों और मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच समिति को 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की.

मनाई जाएगी पंडित श्रीराम शर्मा जयंती

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती 1 अक्टूबर को मनाने की मांग पर विचार किया गया है. अब हर साल 1 अक्टूबर को उनकी जयंती मनाई जाएगी. इसके तहत, स्कूल और कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा स्थल पर 30 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना की भी घोषणा की. साथ ही, इस स्थान के सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts