वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, जींद से हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू

जींद | मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज़ है. दरअसल, जींद से जम्मू- कटरा और हल्द्वानी के लिए हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) ने नई बस सर्विस शुरू की है. यात्रियों की लंबे समय से हो रही डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. बता दें कि जींद से जम्मू- कटरा के लिए हर रोज सुबह 5:50 बजे बस चलेगी. यह बस नरवाना, संगरूर और लुधियाना होते हुए जम्मू और कटरा पहुंचेगी. वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस से बड़ा लाभ मिलेगा.

Haryana Roadways Bus

यह होगा किराया

जींद से जम्मू- कटरा की दूरी लगभग 575 किलोमीटर है. इसके लिए यात्रियों को 750 रुपये किराया देना होगा. यह बस कटरा में नाइट स्टे करने के बाद अगले दिन सुबह 5 बजे दिल्ली के लिए वापसी करेगी. वापसी के समय कटरा से पानीपत होकर आने वाले यात्रियों को जींद के लिए पानीपत से दूसरी बस लेनी होगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

हल्द्वानी के लिए सुबह 8:40 बजे जींद से रोडवेज की बस चलेगी. यह बस पानीपत, शामली, मुजफ्फरनगर और काशीपुर होते हुए हल्द्वानी पहुंचेगी. हल्द्वानी तक का सफर लगभग 10 घंटे का होगा.

इतना होगा हल्द्वानी का किराया

जींद से हल्द्वानी की दूरी 434 किलोमीटर है और इसका किराया 595 रुपये होगा. हल्द्वानी में नाइट स्टे के बाद यह बस अगले दिन सुबह 5:30 से 5:45 के बीच जींद के लिए रवाना होगी और शाम करीब 4:30 बजे जींद पहुंचेगी.

जींद से जम्मू- कटरा और हल्द्वानी के लिए बस शुरू होने से यात्रियों को बेहतर ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी मिलेगी. खासकर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बस बहुत लाभदायक साबित होगी- राजबीर, डीआई, जींद डिपो

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts