हरियाणा के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी! अब सरकारी खर्च पर कर सकेंगे महाकुंभ तीर्थ यात्रा, CM ने की घोषणा

चंडीगढ़ | ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत हरियाणा सरकार (Haryana Govt) अब गरीब परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी खर्च पर प्रयागराज में महाकुंभ तीर्थ के दर्शन करवाएगी. योजना के तहत, हर जिले से पात्र बुजुर्गों का चयन कर उन्हें तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा. इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं.

Mahakumbh

मुख्यमंत्री ने की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रशासनिक सचिवों की बैठक में यह महत्वपूर्ण घोषणा की. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाए गए थे. अब इस योजना का विस्तार करते हुए माता वैष्णो देवी और शिरडी साईं बाबा तीर्थ स्थलों के साथ- साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दर्शन भी शामिल कर दिए गए हैं. इससे प्रदेश के हजारों बुजुर्गों को आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिल पाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

100 दिनों में लिए कई अहम फैसले

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि वर्तमान सरकार के 100 दिनों में कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े फैंसले लिए गए हैं. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पहले 100 दिनों की उपलब्धियों और आगामी 5 वर्षों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने- अपने विभागों में ‘सिटिजन चार्टर’ को लागू करने के निर्देश दिए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts