चंडीगढ़ | हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. आलम ये है कि प्रदेश (Haryana Mausam) में सुबह 7 बजे से ही धूप निकलनी शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने 22 जनवरी बुधवार को बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इस दिन होगी बरसात
भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 20 और 21 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, जिस कारण सुबह और शाम को ठंडक बनी रहेगी, जबकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, 22 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.
प्रदेश के झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है.
इस दिन से बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की आसार हैं. विभाग का अनुमान है कि बुधवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है.
