हरियाणा बोर्ड परीक्षा: 3 फरवरी से शुरू होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल, जानें पूरा शेड्यूल

भिवानी | हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE) अगले महीने 3 फरवरी 2025 से कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेगा. इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि नियमित छात्रों के लिए ये परीक्षाएं 3 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी.

School

12वीं के लिए नियुक्त होंगे विशेष परीक्षक

कक्षा 12वीं के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विषयों के लिए विशेष परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि अन्य विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित स्कूलों के अध्यापकों द्वारा करवाई जाएंगी. कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू 19 मार्च 2025 तक चलेंगी.

परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी. 10वीं के विद्यार्थियों की पहली परीक्षा हिंदी की होगी, जबकि अंतिम परीक्षा फिजिकल एजुकेशन, प्लंबिंग, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट आदि विषयों की होगी.

ये होगी 12वीं का शेड्यूल

इसी कड़ी में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में 27 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2025 तक चलेंगी. परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा. पहली परीक्षा इंग्लिश कोर और इंग्लिश इलेक्टिव की होगी, जबकि अंतिम परीक्षा फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत व्याकरण पार्ट- 2, एग्रीकल्चर और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट विषयों की होगी. बताते चलें कि इस साल राज्यभर के लगभग 1,500 परीक्षा केंद्रों में करीब 5 लाख छात्र परीक्षा देंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts