हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बांटें प्लॉट; यहाँ देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को घर देने के अपने वादे को निभाते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 20 जिलों में 4533 पात्र लाभार्थियों को आवासीय प्लॉट आवंटित किए हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस योजना को तेजी से लागू किया, जिससे कई गरीब परिवारों को अपना घर बनाने का मौका मिला है.

CM Nayab Singh Saini

20 जिलों के लाभार्थियों को मिली सौगात

योजना के पहले चरण में अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों में पात्र लाभार्थियों को 100- 100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट दिए गए हैं.

इस योजना के तहत घुमंतु जाति, विधवा और अनुसूचित जाति के पात्र आवेदकों को भी आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए हैं. इस श्रेणी में जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद, रोहतक और हिसार जिले शामिल हैं. इसके अलावा, महाग्राम पंचायत बहल के पात्र लाभार्थियों को 50- 50 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट दिए गए हैं.

हर जिले में पात्र लाभार्थियों को मिला आवासीय प्लॉट

प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में पात्र लाभार्थियों को प्लॉट वितरित किए हैं. अंबाला में 166, भिवानी में 268, चरखी दादरी में 143, फतेहाबाद में 313, गुरुग्राम में 16, हिसार में 480, झज्जर में 26, जींद में 545, कैथल में 204, करनाल में 316, कुरुक्षेत्र में 186, नारनौल में 85, नूंह में 65, पलवल में 17, पानीपत में 314, रेवाड़ी में 134, रोहतक में 176, सिरसा में 370, सोनीपत में 678 और यमुनानगर में 31 लाभार्थियों को आवासीय प्लॉट मिले हैं.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

हर गरीब को दिया जाएगा घर

प्रदेश सरकार इस योजना को बड़े पैमाने पर लागू कर रही है ताकि कोई भी पात्र परिवार छूट न जाए. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना इसी कड़ी में एक बड़ा कदम है. सरकार का कहना है कि यह योजना आगे भी जारी रहेगी और आने वाले समय में और अधिक पात्र गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts