हरियाणा के इस जिले में चालान भुगतान करना हुआ आसान, पुलिस ने शुरू की QR कोड सुविधा

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है. यहां पर रहने वाले या यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए पुलिस द्वारा बनाए गए चालान को भरने के लिए QR कोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. ट्रैफिक डीसीपी वीरेंद्र विज ने बताया कि लोगों की सुविधा का ख्याल करते हुए चालान भुगतान के लिए पेटीएम QR कोड लांच किया गया है.

Traffic rules

घर बैठे करें चालान का भुगतान

ट्रैफिक डीसीपी वीरेंद्र विज ने बताया कि इस नई पहल से लोगों के न केवल समय की बचत होगी बल्कि इस पेटीएम QR कोड की मदद से घर बैठे भी कोड को स्कैन करके आसानी से चालान का भुगतान किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि गुरुग्राम हरियाणा का पहला जिला होगा जहां QR कोड की मदद से चालान के भुगतान की सुविधा शुरू की गई है. इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को चालान भुगतान करने के लिए दफ्तरों की भाग-दौड़ करने से छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

वीरेंद्र विज ने बताया कि गुरुग्राम जिले के सभी पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, ट्रैफिक बूथों व सभी पुलिस कार्यालयों में पेटीएम QR कोड चिपकाए गए हैं. Paytm से इस QR को स्कैन करने पर सबसे पहले यह आपको हरियाणा ट्रैफिक पुलिस के पेज पर लॉगिन कर देगा, जिसपर आप अपना चालान नंबर या वाहन नंबर दर्ज करें.

इसके बाद चालान साइट पर आपके चालान की राशि दिखाई देगी और इसके बाद चालान का भुगतान आसानी से किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि केवल कोर्ट में भेजे जाने वाले चालान का भुगतान इस पेटीएम QR कोड के जरिए नहीं किया जा सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.