हिसार से लुधियाना जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 15 फरवरी तक रद्द रहेगी यह ट्रेनें

हिसार | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा और पंजाब के रास्ते संचालित होने वाली 4 महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई है.

Train Cancelled

रेलवे ने दी जानकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर सानेहवाल- अमृतसर रेलखंड के बीच में लुधियाना यार्ड में प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर रि- डेवलपमेंट कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा. उन्होंने बताया कि पहले इन ट्रेनों को 15 दिसंबर 2024 से 28 जनवरी 2025 तक रद्द किया गया था, लेकिन अब ये ट्रेनें दी गई नई तारीख तक रद्द रहेगी.

यह भी पढ़े -  इस शहर में हरियाणा सिटी गैस PNG कनेक्शन पर वसूल रही 6 गुना चार्ज, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 54603, हिसार- लुधियाना ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना- चुरू ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54605, चुरू- लुधियाना ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54606, लुधियाना- हिसार ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.